फिरोजाबाद: फर्जी तरीके से परीक्षा में भाग लेने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे व्यक्ति प्रतिरूपण कर परीक्षा में भाग लेने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से फर्जी सामान, एक लाख 53 हजार रू नगद, स्कारपियों कार बरामद की है।
सीओ सदर चंचल त्यागी के निर्देश पर थाना प्रभारी लाइनपार रमित कुमार आर्य पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखविर की सूचना पर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से परीक्षा में भाग लेने वाले दो अभियुक्तों को छापा मारकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में शिवालय पुत्र महेश बाबू, अमन पुत्र सुभाष निवासीगण दतावली थाना मटसेना को गिरफ्तार किया है।
Related Articles
जिनके कब्जे से पांच आधार कार्ड, 3 एटीएम, एक पैन कार्ड, पासबुक, फोटो, हाईस्कूल मार्कशीट, रेलवे भर्ती बोर्ड का रजिस्ट्रेशन, अन्य कागजात के अलावा, स्कारपियों, दो फोन, एक लाख रू नगद बरामद किए है। पुलिस ने वताया कि दोनो अभियुक्त फर्जी कागजातोें के आधार पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देकर लाखों रू वसूल करते थे। कई बार ऐसी परीक्षाएं दे चुके है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन