फिरोजाबाद: फेफड़ों में पानी भरने से युवक की उपचार के दौरान मौत
-अस्पताल में परिजनों का काटा हंगामा, तोड़फोड़
फिरोजाबाद। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी गोविंद बघेल (26) पुत्र भूपसिंह बघेल को 6 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। युवक के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार देर रात उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
Related Articles
उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गुस्से में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष बने राकेश बाबू -
फिरोजाबाद: शातिर अपराधी चोरी की बाइक सहित अरेंस्ट -
फिरोजाबाद: बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: चूड़ी फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर झुलसा -
फिरोजाबाद: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत -
फिरोजाबाद: स्वयसेविकओं ने स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के लिए किया प्रेरित