फिरोजाबाद: फिरोजाबाद की महिला, पुरूष टीमों ने आगरा को हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा
-डीआईजी, एसएसपी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
फिरोजाबाद। तीन दिवसीय 18 वीं अंर्तजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम मुकाबला आगरा और फिरोजाबाद की टीम मध्य हुआ। दोनों वर्ग में आगरा को पछाड़ते हुए फिरोजाबाद की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फिरोजाबाद की टीम जोन के छह जनपदों में पहले नंबर पर रही।
पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित 18 वीं अंर्तजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फिरोजाबाद जोन के छह जनपदों में अव्वल रहा है। अंतिम मुकाबला फिरोजाबाद और आगरा के मध्य खेला गया। जिसमें फिरोजाबाद की पुरूष टीम 2-0 से विजयी रही। साथ ही महिला फुटबॉल मैच फिरोजाबाद व आगरा के मध्य हुआ। इसमें भी फिरोजाबाद की महिला टीम 3-0 से विजयी रही।
Related Articles
डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता पुरुष व महिला फुटबॉल टीम को शील्ड प्रदान की। फिरोजाबाद पुलिस टीम के गोल कीपर मुख्य आरक्षी हरीश कुमार को बेस्ट गोलकीप, एसआई शाहिद अली को बेस्ट स्ट्राइकर व आरक्षी हरेंद्र गौतम को बेस्ट डिफेंस का सम्मान दिया।
निर्णायक भूमिका में रहे कोमल सिंह, अनुज कुमार, सूरजकांत सिंह, संजय उपाध्याय को भी प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं कमेंटेटर की भूमिका में एसआई फकरे आलम रहे। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन के अलावा सोओ व आरआई मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: तीन दिवासीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन -
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन -
फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला -
फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश -
शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत