फिरोजाबाद: फिरोजाबाद व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय तुलसी पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न बाजार कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य संरक्षक रवीन्द्रलाल तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संगठन के संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। सरकार व प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि हर स्तर पर व्यापार हितों की रक्षा की जा सके। साथ ही विभिन्न बाजार कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
Related Articles
जिसमें छोटा चैराहा बाजार कमेटी का अध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, महामंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा, घंटाघर बाजार कमेटी का अध्यक्ष गौरव जैन, महामंत्री नवीन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंकज वर्मा, आगरा गेट सुभाष बाजार कमेटी का अध्यक्ष परशुराम लालवानी, महामंत्री अर्जेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, नगला करन सिंह बाजार कमेटी का अध्यक्ष राकेश बाबू शर्मा, महांमत्री सोनवीर सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सविता, काठ बाजार एवं गिफ्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष प्रमोद झा, महामंत्री दिलीप झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार नंदू, सुहाग नगर हिमायुपूर चैराहा बाजार का अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री अजय गुप्ता, बर्तन वाली गली बाजार कमेटी का अध्यक्ष अतुल जैन, महामंत्री मोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भटनागर को बनाया गया है।
इसी के साथ संतोष नगर रैपुरा, सेंट्रल चैराहा, हाजीपुरा, दम्मामल नगर, नालबंद चैराहा, रेलवे काॅलौनी बाजार कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष देशदीपक यादव, युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप कौशिक, युवा जिलाध्यक्ष अमित वाष्र्णेय, आईटीआई सेल जिलाध्यक्ष भरत तिवारी, महानगर महामंत्री दिनेश यादव, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नर्स की लापरवाही से अबोध बालक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा -
फिरोजाबाद: शिविर में गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण -
फिरोजाबाद: 263 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण -
फिरोजाबाद: डीएम ने आरोग्य मंदिर उपकेंद्र फरीदा का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: पल्स पोलियों अभियान का शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों दवा पिलाकर हुआ शुभारम्भ -
फिरोजाबाद: सीएमओ ने पल्स पोलियो रैली का किया शुभारम्भ