फिरोजाबाद: फुलायची मे ब्लॉक पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बांटे नियुक्ति पत्र
फिरोजाबाद। पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं, उनके सम्मान पर आंच नहीं आने दी जायेगी। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने गुर्जर धर्मशाला फुलायची मे ब्लॉक पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारें वोट चोरी करके सत्ता मे रहकर सभी का हक और अधिकार लूटने का काम कर रही हैं। जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर नहीं होने देगी, इसके लिये चाहे जितनी बड़ी कुर्बानी क्यों ना देनी पढ़ें, दी जायेगी। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रनवीर सिंह गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, सहकारिता जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर, मण्डलध्यक्ष शैलेश देवी ने भी विचार व्यक्त किये।
Related Articles
कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल सिंह गुर्जर एवं संचालन राजवीर सिंह यादव ने किया। इस दौरान जयपाल यादव, रामप्रवेश, राजवीर सिंह, रामदेव, वचन सिंह, सत्यवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रशांत बघेल, मनोज कुमार, राजेश बाबू, दिनेश चन्द्र, रामभरोंसी, भगवान सिंह, राय सिंह, वीं.पी. सिंह, राकेश यादव, विजय सिंह, राजभान सिंह, अवधेश कुमार, इनाम सिंह, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ