फिरोजाबाद: फुट ओवरब्रिज से गिरा युवक, मौत
-पुलिस कर रही मामले की जांच
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में बरी के नगला चैराहा स्थित ओवरब्रिज से एक युवक की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कश्मीरी गेट निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है।
मोहम्मद आमिर एक इलेक्ट्रिशियन था। वह अपने पिता मोहम्मद शेरावत खान के साथ रहता था। उसकी तीन बहनें हैं। घटना के समय आमिर ओवरब्रिज पार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Articles
इंस्पेक्टर थाना रामगढ़ संजीव कुमार दुबे का कहना है कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद पता चल सकेगा कि आखिर युवक की मौत किस तरह हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न