फिरोजाबाद: पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल
फिरोजाबाद। शौच के लिए मैदान में गई किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी के बयान और मेडिकल के बाद दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सुबह नौ बजे शौच के लिए गई थी। तभी मायापुरी निवासी आकाश पहुंच गया। उसने उसे पीछे से दबोच लिया। किशोरी की चीख सुनकर मुहल्ले के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने आकाश को पकड़ लिया था। इसके बाद शाम तक मामले को रफादफा करने के प्रयास चलते रहे। पिता की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी के बयान में दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने मामले में धारा बढ़ा दी। थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार ने बताया कि मामले में दुष्कर्म और पास्को की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं