फिरोजाबाद: पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को निस्तारण किया जायेगा-मीना कुमारी
-राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याऐं
फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की समस्याऐं सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में अधिकांश मामले पारिवारिक कलह, घरेलू हिंसा, आपसी विवाद से संबंधित रहे। निरीक्षण भवन दबरई में राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने जनसुनवाई करते हुए महिलाओं की समस्याऐं सुनी। उन्होंने प्रत्येक महिला की बात को सुनते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षो को बुलाकर काउंसलिंग करने, आपसी सहमती से विवाद सुलझाने की बात कही। महिला आयोग क़ी सदस्या ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए केंद्र क़ी व्यवस्थाओं को परखा। केंद्र में कुछ महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से कार्य प्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने नियुक्तियों क़ी प्रक्रिया अविलम्व पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी विकल्प, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी, जिला प्रोवेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया -
फिरोजाबाद।: लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ -
फिरोजाबाद: संत गाडगे की मनाई गई 150 वीं जयंती -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सीखा