फिरोजाबाद: पीड़ित महिलाओं को हर संभव न्याय दिलाया जायेगी-रेनू गौड
-महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की फरियाद
फिरोजाबाद। महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। महिलाओं को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
जिला मुख्यालय स्थित निरीक्षण भवन में महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ के समक्ष 11 मामले आए, जिसमें से तीन का त्वरित निस्तारण कराया और शेष का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। महिला आयोग की सदस्या के समक्ष तलाक, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और ससुराल पक्ष द्वारा पीड़ित करने के मामले सामने आए।
Related Articles
महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि हमारा प्रयास है, कि हम पारिवारिक विवादों का आपसी समझौते से सुलाह कराऐ और काउंसलिंग कर महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। जिससे महिलाएं अपने मदद के लिए स्वयं खड़ी हो सकें और अपने विरुद्ध किए जा रहे, अत्याचार के खिलाफ भी आवाज उठा सकें। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार, तहसीलदार कीर्ति चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति