फिरोजाबाद: प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर में बुधवार को एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। इस कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का कार्य किया जा रहा है।
Related Articles
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह गोदाम मोहम्मद जीशान का था, जो थाना रसूलपुर क्षेत्र में स्थित है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नर्स की लापरवाही से अबोध बालक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा -
फिरोजाबाद: शिविर में गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण -
फिरोजाबाद: 263 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण -
फिरोजाबाद: डीएम ने आरोग्य मंदिर उपकेंद्र फरीदा का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: पल्स पोलियों अभियान का शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों दवा पिलाकर हुआ शुभारम्भ -
फिरोजाबाद: सीएमओ ने पल्स पोलियो रैली का किया शुभारम्भ