फिरोजाबाद: प्रबुद्धजनों का अतुलनीय अनुभव, विवेकशील विचार व गहन ज्ञान अमूल्य है-विजय शिवहरे
-आर.के. इंटर कॉलेज कोटला में प्रबुद्वजन सम्मेलन का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत आर.के. इंटर कॉलेज कोटला में प्रबुद्वजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने प्रबुद्वजन सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजनों का अतुलनीय अनुभव, विवेकशील विचार व गहन ज्ञान अमूल्य है, उनकी प्रेरणा और सहयोग से आदर्श व सर्वोत्तम बनने के मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार सुपथ पर गतिशील है। इस सम्मेलन में हुए मंथन से निकले निष्कर्ष को राज्य के विकास के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं में अवश्य शामिल किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश व केंद्र सरकार की जन लोककल्याणकारी नीतियों एवं पार्टी की विचारधारा के बारे में विस्तार से उपस्थित प्रबुद्धजनों को अवगत कराया।
Related Articles
इस दौरान सुशील चक ब्लाक प्रतिनिधि नारखी, कार्यक्रम संयोजक गोपाल कृष्ण सिंह, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ अमित गुप्ता, डॉ जयदेव सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, सुरेश मिश्रा, राजकुमार सिंह, दिलीप कुमार, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, विकास शर्मा, धर्मेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष, डॉ मुन्नालाल कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह, अनिल प्रताप सिंह, नीलम यादव, बेबी चैहान, नरेन्द्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न