फिरोजाबाद: प्रधानमंत्री शहरी आवास के 1839 लाभर्थियों को प्रमाण पत्र किये प्रदान
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास शहरी-2.0 के अंतर्गत 1839 लाभर्थियों के खातों में एक-एक लाख रूपये की धनराशि खातों में अंतरण की गई। विकास भवन सभागार में सीमा देवी, हेमलता, रेखा देवी, शाजिया बेगम, अनीता, सुदामा, कमलेश, सुमन देवी, पिंकी, श्यामा देवी और केश कांति को सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मेयर कामिनी राठौर ने प्रमाण पत्र प्रदान किये। सदर विधायक, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार सभी वर्गों के हितार्थ कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर छत हो, कोई भी व्यक्ति आश्रय विहीन न रहे। आज योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, वास्तव में यह पक्का मकान केवल ईंट पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, पीओ डूडा, अश्विनी जैन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के किये पत्रक वितरण
- फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना के 162 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण पत्र
- फिरोजाबाद: भाकियू भानू ने शहीद सूरज के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग
- फिरोजाबाद: कांग्रेसजनों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
-
शिकोहाबाद: बालू से भरे डंफर में घुसी प्राइवेट बस, मची चीख पुकार -
शिकोहाबाद: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर संकीर्तन -
शिकोहाबाद: पात्र मतदाता वोटर बनने से ना छूट पाए-एसडीएम -
फिरोजाबाद: ध्रुव चरित्र के माध्यम से भक्ति और तपस्या का समझाया महत्व -
फिरोजाबाद: उप डाकघर में एक करोड का गबन करने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल -
फिरोजाबाद: कुशवाह माहसभा ने आगरा के सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत