फिरोजाबाद: प्रधानों, पंचायत सहायकों, सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में निर्वाचित प्रधानों, पंचायत सहायकों, सचिव व ग्राम पंचायत सदस्य का जीपीडीपी, बीपीडीपी और डीपीडीपी विषय पर एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण नारखी ब्लॉक में हुआ। विकास खंड नारखी के एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन मे आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनुज कुलश्रेष्ठ ने प्रधानों, पंचायत सहायकों, सचिव व सदस्यों को सतत विकास के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। ममता सिंघानिया ने मॉडल ग्राम पंचायत और प्राजंलि कुशवाहा ने जीपीडीपी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का संयोजन धर्मेंद्र कुमार ने किया। प्रशिक्षण में 90 प्रधान, सचिव, ग्राम पंचायत सदस्य और पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पांच वर्ष पूर्व हुई हत्या के आरोपी को दस वर्ष की सजा -
फिरोजाबाद: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हुआ कार चालक -
फिरोजाबाद: श्रीराम जानकी विवाह की कथा सुन श्रोतागण हुए भावविभोर -
फिरोजाबाद: गोमती नगर में बेसिक शिक्षा विभाग की नोडल एसआरजी जया शर्मा हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: राजस्व बसूली अभियान में नगर निगम टीम ने सीबी गेस्ट सहित छह दुकानें पर की कार्रवाई -
फिरोजाबाद: स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता की आवश्यकता-प्राचार्या