फिरोजाबाद: प्राइवेट नर्सिग होम में ऑपरेशन के बाद नवजात बालिका, प्रसूता की मौत
-परिजनों ने काटा हंगामा, चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
-न्यू कामायनी नर्सिग होम को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
फिरोजाबाद। प्रसव के बाद नवजात बच्ची और प्रसूता की मौत हो गई। प्राइवेट नर्सिग होम के डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट नर्सिग होम को सील कर दिया है।
Related Articles
थाना नारखी के गांव महीपुरा निवासी आकाश की 26 वर्षीय पत्नी भावना पचौरी को सोमवार रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन ने उसे ओम नगर, कोटला रोड पर स्थित न्यू कामायनी नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां आपरेशन के बाद रात तीन बजे बच्ची पैदा हुई। बच्ची बहुत कमजोर थी। इसकी वजह से कुछ ही देर बाद उसकी सांसे थम गई। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, तो डॉक्टरों ने महिला को आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहॉ चिकित्सक ने भावना पचौरी को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। शव अस्पताल में रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। एसीएमओ डा.केके वर्मा ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। वहीं इस मामले में अस्पताल संचालक डा. अभय गुप्ता के मोबाइल पर काल किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: शादी वाले दिन युवती प्रेमी के संग सोने-चांदी के आभूषण, एक लाख रु. लेकर हुई फुर्र -
टूंडला: अवैध वसूली के विरोध में भाकियू भानू का पालिका पर धरना -
फिरोजाबाद: जनपद न्यायालय प्रांगण में किया जाएगा लघु विधिक सेवा शिविर का आयोजन- डॉ. बब्बू सारंग -
फिरोजाबाद: आरबी दादा लीजेंड्स और ग्लोरियस आध्विक की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: महापौर, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा, वेस्ट टू वंडर पार्क, जोनल ऑफिस का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों में व्यावहारिक सुधार किए जाने की मांग