फिरोजाबाद: प्रापर्टी डीलर ने किसान का प्लाट हड़प कर कराया फर्जी बैनाम
-नगर निगम द्वारा प्लाट पर कराई चारदीवारी के बाद लगा ठगी का पता
फिरोजाबाद। प्रापर्टी डीलर ने किसान के साथ धोखाधड़ी कर प्लाट हड़प कर फर्जी रजिस्ट्री करा दी। नगर निगम ने खरीदे प्लाट की चारदीवारी कराई, तो किसान को ठगी का पता चला। इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने पहले दूसरा प्लाट देने का झांसा दिया, लेकिन बाद में फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से न्याय गुहार लगाई थी। जब सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर रामगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना रिजावली के नगला ईश्वरी पोस्ट नगला बीच निवासी नेकसे लाल किसान हैं। वर्तमान में इकदिल, जिला इटावा में रहते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके रिश्तेदार का बेटा रामपाल निवासी बौधाश्रम रोड मुहल्ला खेड़ा थाना उत्तर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने साजिश के तहत पैसे ठगने के लिए मौजा नैपई थाना रामगढ़ में एक प्लाट दिखाया। इसके बाद 18 मई 2011 को ओमप्रकाश निवासी नगला पान सहाय मौजा टापाखुर्द थाना उत्तर से तहसील सदर में 117.10 वर्ग मीटर के प्लाट की रजिस्ट्री करा दी।
Related Articles
इसके बदले में दोनों ने 1.65 लाख रुपये लिए थे। साथ ही प्लाट की नींव भी भरवाई थी। नेकसे लाल का आरोप है कि चार जुलाई को भगवान निवासी संतोषनगर रैपुरा रोड थाना उत्तर ने उन्हें बताया कि नगर निगम ने उनके प्लाट पर चारदीवारी कर ली है। इस पर पीड़ित रामपाल व ओमप्रकाश के पास गया तो दोनों ने ब्याज के साथ रकम वापस करने या दूसरी जगह प्लाट देने की बात कही। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पांच वर्ष पूर्व हुई हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास -
फिरोजाबाद: दहेज में दस लाख न मिलने पर पति ने चुपके रचाई दूसरी शादी -
फिरोजाबाद: बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर, हजारों की नगदी चोरी -
फिरोजाबाद: चूड़ी जड़ाई करते समय आग लगने से झुलसा दम्पत्ति -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन