फिरोजाबाद: प्राथमिक विद्यालय दवियाई में पर्यावरण संरक्षण की पहल
-एसआरजी जया शर्मा ने बच्चों के साथ लगाए पौधे, एक पेड़ माँ के नाम किया समर्पित
फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय दवियाई में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। एसआरजी जया शर्मा ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ पौधरोपण किया।
जया शर्मा ने विद्यार्थियों से इको क्लब की गतिविधियों पर चर्चा की। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के विषय में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में कई पौधे लगाए गए। इस दौरान एक विशेष पहल के तहत एक पौधा मां के नाम समर्पित किया गया। कार्यक्रम में एक नवीन तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। पौधों पर लगे स्कैनर की मदद से उनकी पूरी जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
Related Articles
जया शर्मा ने बताया कि इको क्लब बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम है। यह क्लब विभिन्न गतिविधियों के जरिए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देता है। विद्यालय में बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका अर्चना वर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम से यह संदेश गया कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न