फिरोजाबाद: प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियो ने बाजी मारकर किया अगले राउंड में प्र्रवेश
-सदर विधायक ने खिलाड़ियों का किया उत्सावर्धन
फिरोजाबाद। ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल 2.0 के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता खेली गई। जिसमें खिलाड़ियो ंने बाजी मारकर जीत हासिल की। वहीं नगर विधायक मनीष असीजा ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया।
आर्चिड ग्रीन में आयोजित खेल महोत्सव में चौस सिंगल अंडर-16 में 8 मुकाबले खेले गए। जिनमें आरुष गुप्ता, हार्दिक गोयल, भुवन सिंह, पीहू जैन ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। टेबिल टेनिस में अंडर-16 पुरुष में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रिआंश गुप्ता ने विराट अग्रवाल को और रुद्रांश यादव ने आरुष बंसल को हराया, अंडर-16 महिला वर्ग सिंगल में दो मैच खेले गए। जिसमें निशिता शर्मा, और महक ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
Related Articles
स्क्वैश में दो मुकाबले खेले गए। जिसमें वंश मित्तल और क्षितिज गुप्ता ने अगले राउंड में प्रवेश किया। हेंडी केप के आठ मुकाबले खेले गए। जिसमें प्रशांत मित्तल, पुलिन बंसल, सागर मित्तल, राहुल अरोरा ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। मैच के दौरान अमितांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता डायरेक्टर एडवांस ग्रुप, आशीष मित्तल आशु, अमित मित्तल, अचिंत मित्तल, वंश मित्तल डायरेक्टर ऑर्किड ग्रीन, अमन जैन पॉली, विकास पालीवाल, मोहित जिंदल, शिवम शर्मा, पीयूष गर्ग ने मैच का भरपूर आनंद लिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं