फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेंड में बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
फिरोजाबाद। सिरसगंज पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जबाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगी है। बदमाश से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद हुए है।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि सिरसागंज में धरमई गांव निवासी मोहित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 22 नवंबर को शाम चार बजे वह बालाजी मंदिर नगला राधे मोड़ पर दर्शन करने गया था। वह दर्शन करके लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे थे।
Related Articles
गुरुवार की रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरी के मामले में वांछित बदमाश हाईवे से गुजरने वाला है। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी करते हुए शेख सराय गांव की तरफ से आ रहे बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। इस पर उसने फायरिंग करते हुए बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जबाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिड़ गया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान अर्जुन उर्फ पुतला निवासी कुरावली, मैनपुरी के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी पर मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद जिलों में लूट, चोरी, गैंग्स्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे 21 मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति