फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ 15 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, साथी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। नसीरपुर का टॉप-10 अपराधी और 15 हजार का इनामी बदमाश अमित उर्फ शीटू यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी विकास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Related Articles
मुखबिर से मिली सूचना पर थाना सिरसागंज पुलिस टीम पैंगू रोड पर सराय लुकमान मोड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित के पैर में गोली लग गई।
उसका साथी विकास भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। दोनों बदमाशों से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा 1,100 रुपये और एक मोटरसाइकिल भी मिली। घायल अमित को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न