फिरोजाबाद: पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा कार्यालय का घेराव करने से रोका, किया नजरबंद
-पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा महानगर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाना था। गुरूवार को जिला व महानगर द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव से पूर्व कांग्रेसियों को पुलिस ने घरों पर नजरबंद कर लिया। कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा महानगर अध्यक्ष के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की।
Related Articles
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ई.डी. का दुरूपयोग करके सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी पर झूठा केस लगवाया गया था। जिसे कोर्ट ने समाप्त कर दिया। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की छवि ख़राब करने की कोशिस के विरुद्ध भाजपा कार्यालय पर घेराव कार्यक्रम था। जिससे घबड़ा कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तमाम नेताओं को एक दिन पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया। गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोढ़ा कनेटा स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के कार्यालय पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में हाजी नसीर अहमद, सईद पटेल, राजवीर यादव, अजय कुमार शर्मा, जितेंद्र तिवारी, नुरुल हुदा लाला राईन गांधी, अजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला, संजय यादव, अनिल यादव, चांद कुरेशी, अजय दिवाकर, धर्मेंद्र यादव, कुसुम सिंह, मनोज भटेले, चंद्रकांत यादव, मुकेश गॉड, आशीष तिवारी, संत कुमार, यश दुबे, अनिल कुमार जाटव आदि रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधियों को किया अरेंस्ट, असलाह बरामद -
फिरोजाबाद: अध्ययनरत छात्राओं से प्रश्न पूछकर, आंका ज्ञान -
फिरोजाबाद: डीएम ने आरोग्य मंदिर उपकेंद्र फरीदा का किया निरीक्षण -
शिकोहाबाद: भारतीय वैश्य महिला महासभा का चुनाव चार जनवरी को एटा में -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने निकाली जनसंपर्क पदयात्रा -
फिरोजाबाद: ऑर्चिड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल में खिलाड़ियों ने मैंच जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश