फिरोजाबाद: पुलिस पर अभद्रता के आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार
-एसपी सिटी से की निष्पक्ष जांच की मांग
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के मेहताब नगर निवासी महिला राजकुमारी ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, गाली-गलौच और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बीती रात करीब 10 बजे थाना लाइनपार पुलिस उसके पति की तलाश में घर पहुंची थी। उस समय वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौच की। यह घटना घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी, जो कि अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
राजकुमारी के अनुसार, पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बुधवार को पीड़िता एसपी सिटी कार्यालय पहुंची और एक शिकायती पत्र सौंपते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रही है। उसने बताया कि जिन लोगों को पुलिस ने गवाह बनाया है, वे शपथ पत्र देकर उसके पति को निर्दाेष बता चुके हैं। पीड़िता ने एसपी सिटी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति