फिरोजाबाद: पुलिस युवाओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सदैव तत्पर-एसपी सिटी
फिरोजाबाद। ऑपरेशन जागृति फेस-5 के अंतर्गत युवाओं को सामाजिक, मानसिक और कानूनी रूप से जागरूक करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
राजकीय हाईस्कूल दबरई में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसपी सिटी रविशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में भावनात्मक निर्णय युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में जल्दबाज़ी या बिना परिपक्वता के उठाया गया कदम, कई बार गंभीर परिणाम लेकर आता है। किसी भी परिस्थिति में घर छोड़ने जैसा कदम न उठाएं। पुलिस विभाग युवाओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
Related Articles
कल्पना राजौरिया ने छात्र-छात्राओं को आत्म संयम, संवाद और धैर्य का महत्व समझाते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से संभव है। प्रधानाचार्य यतेंद्र यादव ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल उन्हें कानून और समाज की सही समझ मिलती है, बल्कि वे जीवन के कठिन निर्णयों में भी सही मार्ग चुनने में सक्षम होते हैं।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से निधि, रुचिका, कामना, कोमल, प्रिंस चौधरी, शमशाद खान के अलावा प्रीती, पूनम और दिग्विजय मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विकास प्राधिकरण का अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर -
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी -
फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही -
फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: साहित्य, कला, खेल, समाज सेवा से जुड़ी चौबीस विभूति हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन