फिरोजाबाद: पुन जीवित की गई सिरसा नदी का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जनपद में मनरेगा द्वारा करायं जा रहे सिरसानदी को पुनजीवित कराएं जाने के बाद संयुक्त सचिव ऊर्जा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी। ग्राम प्रधान ने कहा कि सिरसा नदी का पुनरोद्धार स्थानीय ग्रामीणों के श्रम और प्रशासन के तालमेल से ही सम्भव हुआ है। नदी के पुनरोद्धार से अनेकों लाभ परिलक्षित हो रहे है। यहां भूगर्भ जल स्तर में सुधार हुआ है।
संयुक्त सचिव ऊर्जा शशांक मिश्रा, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ रूपसपुर में मनरेगा योजनान्तर्गत पुनर्जीवित की गयी सिरसा नदी का निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी। सिरसा नदी आने वाले समय में न केवल पर्यावरण का संरक्षण करेगी, बल्कि जनपद के सर्वांगीण विकास की एक नई गाथा भी लिखेगी। जल संरक्षण के ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।
Related Articles
नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत मोहिनीपुर-दरिगापुर में नव निर्मित अटल वन में वृक्षारोपण और पौधे का रख रखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाटी, डीसी मनरेगा, बीडीओ टूंडला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं