फिरोजाबाद: राजा का ताल प्रीमियर लीग में उमेश वॉरियर्स की टीम रही विजेता
फिरोजाबाद। आईपीएल की तर्ज पर राजा का ताल प्रीमियर लीग लॉर्ड कृष्णा मैदान में खेली जा रही है। लींग का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
राजा का ताल प्रीमियर लीग में पहला मैच उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंगस्टर के मध्य खेला गया। युवान यंगस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश वॉरियर्स शुरू में लड़खड़ा गई। उसने शुरू के दो ओवर में ही एक रन पर चार विकेट खो दिए।
Related Articles
मन्नू और नेपाली ने पारी को संभालते हुए तीन ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से टीम को रोमांचक जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच रहे मन्नू को कमलेश यादव ने प्रदान किया। कार्यक्रम में अंशु, सुंदर, मनोज बघेल, उमेश कुशवाह, सुनील गुप्ता, बिट्टू यादव, ओमेंद्र, योगेश, ध्रुव, बंटी, मुकेश मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: राहगीरों को लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, नगदी, कार बरामद -
फिरोजाबाद: परिवार पर्रामश केंद्र में पांच जोड़ों का कराया सुलहनामा -
फिरोजाबाद: हत्या में वांछित अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार -
शिकोहाबाद: भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं, तो अपने बच्चों को गीता और रामायण का पाठ करना होगा-देवकी नंदन ठाकुर -
फिरोजाबाद: सर्विलांस, एसओजी टीम ने गायब हुए 69 मोबाइल किए बरामद -
फ़िरोज़ाबाद: अक्षराभिषेकोतस्व में देश की विभूतियों का हुआ सम्मान