फिरोजाबाद:: राजकीय बालगृह बालक का जिला जज ने डीएम संग किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद। सुहागनगर स्थित राजकीय बालगृह बालक का जनपद के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 49 बच्चे मिले, जिनसे वार्ता कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिला जज डॉ बबलू सारंग, डीएम रमेंश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने शुक्रवार को राजकीय बालगृह पहुंचकर निरीक्षण किया। बच्चों से वार्ता कर खानेपीने, खेलने के संबंध में वार्ता कर जिला प्रोबेसन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चो को स्वच्छ पेयजल पिलाने के लिए आरो लगवाएं, छत के ऊपर खाली जगह पर रैलिंग लगाई जायें।
Related Articles
जिससे बच्चे सुरक्षित रह सकें। बच्चों के ज्ञानवर्धक के लिए टेलीविजन की संख्या बढ़ाई जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बीएसए आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति