फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा राजस्व बसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ प्रभारी टैक्स निहाल चंद के निर्देशन में नगर निगम टीम ने गोपाल आश्रम, रोशनगंज और पुराना तिलक नगर मोहल्लों में बकाया सम्पत्ति कर की वसूली से संबंधित कुर्की अभियान चलाया। जिसमें गोपाल आश्रम की 10 दुकानों सहित 11 दुकान और सीबी गेस्ट हाउस पर कर जमा न करने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। सीबी गेस्ट हाउस पर कुल 3.22 लाख एवं गोपाल आश्रम की दुकानों पर 32.28 लाख रुपए का कर बकाया होने पर सीलिंग कार्यवाही की गई। गोपाल आश्रम की पांच दुकानदारों द्वारा 75 हजार रू. जमा कर देने पर उक्त दुकानों पर सीलिंग की कार्यवाही नहीं की गई।