फिरोजाबाद: राजस्व टीम पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी के शीशे टूटे
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव वाजिदपुर कुतुकपुर में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। टीम गांव में रास्ते से जुड़े विवाद की जांच करने पहुंची थी। अचानक हुए हमले में तहसीलदार की गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार रविश कुमार, लेखपाल उमेश राठौर, विकास सारस्वत सहित पूरी राजस्व टीम मौके पर मौजूद थी। तभी करीब 15 से 20 लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। अफरा-तफरी के बीच किसी तरह अधिकारियों ने खुद को सुरक्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Related Articles
एसडीएम सतेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व टीम पर हमला किया गया है, जिसमें तहसीलदार की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में तहरीर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति के शिविर मे 742 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये