फिरोजाबाद: राम ने वानर सेना संग की लंका पर की चढ़ाई
-सेतु बंध रामेश्वरम की स्थापना
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला में रविवार को श्री राम का लंका प्रस्थान, विभीषण मिलन, सेतु बंध रामेश्वरम की स्थापना, समुद्र पार करना आदि लीलाओं का मंचन किया गया। रात्रि में स्वरूपों की आरती उतारी गई।
रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंजायमान होने लगा। माता सीता को लाने के लिए श्रीराम की सेना ने लंका के लिए प्रस्थान कर दिया है। समुद्र के तट पर सेतु बंधु रामेश्वरम की स्थापना की पूजा अर्चना की। इसके अलावा कई लीलाओं का मंचन किया गया। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि में खाटू श्याम भजन संध्या महोत्सव दिल्ली के कलाकारों अंजली यादव, ब्रजराज सिंह लक्खा, अदिति पाराशर ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे देखकर जनता मंत्रमुग्ध हो गई। लीला मंचन के समय विनोद कुमार पांडेय, श्याम सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता, डॉ मंयक भटनागर, पीके पाराशर, हरिओम वर्मा, डॉ अमित गुप्ता, नितेश अग्रवाल जैन, राम नरेश कटारा, राकेश अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, विजय कुशवाहा, अनूप झा, उदित गर्ग, नमन टण्डन, विशाल मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति