फिरोजाबाद: राष्ट्रीय अधिवेशन में फिरोजाबाद के व्यापारियों ने रखी अपनी बात
फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 44 में राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों व्यापारीयों ने भाग लिया।
दिल्ली के संसद मार्ग स्थित रंग भवन स्थित आकाशवाणी भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी, सांसद साधना सिंह, कई विधायक एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने फिरोजाबाद से आए तमाम व्यापारियों का बहुत उत्सवर्धन करते हुए आभार प्रकट किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन दीक्षित को पट्टिका पहना कर महानगर प्रवक्ता घोषित किया।
Related Articles
जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने फिरोजाबाद की तमाम समस्याओं एवं अमेरिका द्वारा 25ः टेरिफ बढ़ाए जाने से उत्पन्न समस्याओं के बारे में अपनी बात को जोरदार तरीके से पटल पर रखा। कार्यक्रम में, कौशल किशोर उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भरत तिवारी, दिनेश यादव, शुभम राजपूत, अमित वाष्र्णेय, राकेश गुप्ता, अनू पेंटर, विजय भवानी, फुरकान, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, रामबाबू झा, पवन दीक्षित, नवीन उपाध्याय, राजपाल यादव, साजिद सहित शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न