फिरोजाबाद: राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब, के तत्वाधान में राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डीआर इंटर कॉलेज माधौगंज, शिकोहाबाद में 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने जनपद के सभी बोर्डाे के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे डीआऱ इंटर कॉलेज, माधौगंज शिकोहाबाद में अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्रीय गणित दिवस है। जिसमें गणित विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, गणित मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पथराव करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस -
फिरोजाबाद: पति ने पत्नी की गला काटकर की निर्मम हत्या, गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: मॉ कैला देवी की पोशाक यात्रा कल -
फिरोजाबाद: खिचड़ी, कम्बल वितरण का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित -
फ़िरोज़ाबाद: गाजे-बाजे के साथ जैन मुनि सौभाग्य सागर का हुआ मंगल प्रवेश