फिरोजाबाद: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्या, कराया निस्तारण
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को फिरोजाबाद पहुंची। जहां उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं की लाभार्थी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं के हित में चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उसके बाद जनसुनवाई की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिला आयोग आपके द्वार थीम के आधार पर देश भर के विभिन्न राज्यों, मंडलों और जिलों में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुन उनका निराकरण कराने का काम कर रहा है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना ही हमारा मकसद है।
Related Articles
जनसुनवाई में समस्याएं लेकर आने वाली महिलाओं की उन्होंने शिकायतें सुन वहां पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल ही समस्या का निराकरण कराया। हर महिला हमारे पास आकर अपनी वेदना नहीं बता सकती। इसलिए हमने ये निर्णय लिया है कि जिले स्तर पर जाकर महिलाओं की बातों को सुनें। उनकी परेशानियों को सुनकर उन्हें न्याय दिलाएं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। जिससे समस्या का समाधान करने में कोई परेशानी नहीं आती। इस मौके पर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चैहान भी उपस्थित रहीं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न