फिरोजाबाद: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संदीप शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। जब उनके परिजन तलाश में निकले तो ममेरा भाई प्रवीन ने देखा कि रेलवे लाइन के पास शव पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
Related Articles
सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद संदीप के घर पर मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन संदीप की मौत को लेकर कई तरह के संदेह जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव