फिरोजाबाद: रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय राजधानी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 3 की तरफ रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बुलंदशहर के छतारी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय शनि और उनकी 35 वर्षीय भाभी सोनमति के रूप में हुई है। शनि अपनी बहन गौरी के बेटे के नामकरण समारोह में संत नगर आए थे। वे अपने साथ आए 6 बच्चों को प्लेटफॉर्म 2 से 3 पर ले जा रहे थे। कानपुर से दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4 बच्चे बाल-बाल बच गए।
Related Articles
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगर यात्रियों ने फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल किया होता तो यह दुर्घटना नहीं होती। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव