फिरोजाबाद: रोडबेज बस चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
-पुलिस ने रोडबेज चालक को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। जिसमें दोनो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस में फंसी बाइक को दो किलोमीटर तक घसीटते ले गया। ग्रामीणों ने पीछा कर बस को रोका। वहीं चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
थाना जसराना के गांव घाघऊ नगला पांडेय निवासी 22 वर्षीय हाशिम और 20 इरशाद बाइक से मुकदमे की पैरवी करने जनपद न्यायालय आ रहा था। उतरारा और नूरपुर गांव एटा की ओर जा रही शिकोहाबाद डिपो की बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो युवक बाइक से नीचे गिर गए बस की चपेट में आए गए। बाइक बस के पहियों में फंस गई। कुछ ग्रामीणों ने बाइक से बस का पीछाकर बस को रूकवाया।
Related Articles
गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को बस की खिड़की से नीचे खींच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। हाशिम की डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि चालक दीप चंद निवासी खेड़ा शिकोहाबाद को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित