फिरोजाबाद: रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे अवसर
फिरोजाबाद। जनपद में लगने वाले एक दिवसीय निशुल्क वृहद रोजगार मेले के संबंध में आयोजित बैठक में कृषि, फार्मेसी, फूड सेक्टर, मार्केटिंग, एलआईसी, मारुति सुजुकी, पुखराज हेल्थ केयर, जेप्टो, ब्लिंकीट और केएफसी जैसी कंपनियां भाग लेंगी। कलैक्ट्रेट कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम रमेंश रंजन ने कहा कि रोजगार मेले में 50 से 60 प्रतिष्ठित कंपनियों के सम्मिलित होने की संभावना है। युवाओं के लिए इस मेले के माध्यम से देश के साथ-साथ विदेशों में भी नौकरी पाने के अवसर उपलब्ध रहेंगे। मेले में कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों के निर्देशित किया है कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक रोजगार युवक और युक्तियां इसका लाभ उठा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा,ं जिला सेवा योजना अधिकारी खुशबु शाक्य आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: होलिकोत्सव पर निकलेगी रथ शोभायात्रा -
शिकोहाबाद।: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, डेढ दर्जन यात्री घायल -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: जागरूकता रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: शंकराचार्य पर लगाए गये आरोपों की जांच कराई जाएं-रामनिवास -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग