फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उसे शुक्रवार की रात घर के पास से पकड़ा है। थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रोहित पुत्र दलवीर सिंह निवासी मुहल्ला टीला पत्थर वाली गली चंद्रवार गेट थाना दक्षिण है। पीड़ित छात्रा हाईस्कूल में कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसकी कोचिंग के सामने आरोपी का घर था। तभी से दोनों के बीच जान पहचान हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जान पहचान का लाभ उठाकर आरोपी उसे अक्सर मिलने बुलाता था। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति