फिरोजाबाद: समाज में महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त बनाना है-एसएसपी
-स्लामिक सेंटर में छात्राओं को किया जागरूक
फिरोजाबाद। जनपद में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के उदेश्य से मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम में एसएसपी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा का अहसास दिलाया।
स्लामिक सेंटर रामगढ में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि मिशन शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में साइबर क्राइम से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 आदि) कानून में महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
Related Articles
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी महिला या छात्रा को कोई परेशानी या उत्पीडन किया जा रहा है तो वह निर्डर होकर पुलिस से संपर्क करे। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षा की भावना को सशक्त करना है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, व्यवस्थापक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: संगोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश -
फिरोजाबाद: कांग्रेस ने न्यू रामगढ़ की पुलिया पर चलाया हस्ताक्षर अभियान -
फिरोजाबाद।: महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्याऐं -
फिरोजाबाद : संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रो का किया निरीक्षण -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम की पुण्यतिथि -
फिरोजाबाद: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं और युवतियों ने की जमकर खरीददारी