फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
फिरोजाबाद। नगर में मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर सामाजिक संगठनों द्वारा खिचड़ी का वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। जिला ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में मकर संक्राति पर परशुराम शिविर रामलीला मैदान में साधू, संतों को खिचड़ी वितरित की गई। जिसमें महासभा के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एड, महिला जिलाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा वशिष्ठ ने खिचडी का वितरण किया। इस दौरान प्रदीप शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, लक्ष्मण तिवारी, रमा शर्मा, जितेंद्र शर्मा, तरुण उपाध्याय, सुनील वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ, कमलेश शर्मा, गीता शर्मा, ललिता शर्मा, ममता शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, मनीषा शर्मा, प्रीति शर्मा, कन्हैया तिवारी, हर्षित शर्मा, संजय प्रताप, मनोज भटेले, यश दुबे, विद्याराम राजोरिया, सार्थक कौशिक, चेतन दीक्षित, आशीष दीक्षित, विपिन तिवारी आदि रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति