-स्वास्तिक, गदा एवं ओम की आकृतियों से सजे दीपक ने देवलोक का कराया आभास
फिरोजाबाद। सनातन धर्म मन्दिर एवं पंजाबी धर्मशाला समिति द्वारा आर्य नगर चौक में देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सम्पूर्ण मंदिर परिसर एवं चौक में हजारों दीपकों से भव्य दीपमालिका की सजावट की गई। मंदिर प्रांगण में विभिन्न स्वचलित मशीनों द्वारा झूमते दीपक अपनी अलग छटा बिखेर रहे थे। स्वास्तिक, गदा एवं ओम की आकृतियों में सजे हुए दीपक, देवलोक का आभास करा रहे थे।
दीपमालिका का शुभारम्भ प्रमुख उद्योगपति संतोष अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल बल्लू, विधायक मनीष असीजा, समिति के डॉ श्रवण कुमार अरोरा सहित सुभाष सचदेवा, विनोद शर्मा एवं वेदप्रकाश ने किया। इस अवसर पर समिति के रमेश सबरवाल, विनोद अरोरा हरिओम अरोरा, पवन सेठी, अंकित अरोरा, राजकुमार, विजय अरोरा, मोहित अरोरा, गंगाधर मदान, बल्देव अरोरा, बसंतपाल सिंह, पीके झिन्दल, कन्हैयालाल, सुनील नारंग, अनिल, नितिन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।