फिरोजाबाद: शंकराचार्य पर लगाए गये आरोपों की जांच कराई जाएं-रामनिवास
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। जिसमें शंकराचार्य, उनके शिष्यों पर लगाये गये आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि शंकराचार्य व उनके शिष्य को पहले तो कुंभ में पुण्यपर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करने से रोका गया। पुलिस द्वारा थाने में भिजवा कर उनको प्रताड़ित कराया गया। इससे बाद भी सरकार का मन नहीं भरा तो झूठी एफ आई आर दर्ज करा दी गई। शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वाेच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है। उनके विरुद्ध इस तरह की साजिश गलत ही नहीं घोर पाप है। जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की है।
Related Articles
अन्यथा कांग्रेस पार्टी कठोर आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, हाजी नसीर अहमद, प्रदीप शर्मा, ओमवीर सिंह यादव, सगीर कुरैशी, शैलेन्द्र शुक्ला, गुलाम जिलानी, लाला राइन, संदीप कुमार, अजय यादव, अनिल यादव, अजय शर्मा, शांतिदास शंखवार, डॉ बीएस गौतम, जगदीश वाल्मीकि, शिवम् यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: होलिकोत्सव पर निकलेगी रथ शोभायात्रा -
शिकोहाबाद।: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, डेढ दर्जन यात्री घायल -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे अवसर -
फिरोजाबाद: जागरूकता रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग