फिरोजाबाद: सांसद खेल स्पर्धा का राज्यसभा सांसद ने किया शुभारम्भ
- दाऊदयाल स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
फिरोजाबाद। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन दाऊदयाल स्टेडियम में किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियो ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों को जनप्रतिनिधियों ने मंच से सम्मानित किया।
स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने दीप प्रज्जवन कर किया। कार्यक्रम का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ है। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर रंगारंग प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। मुख्य अतिथि ने कहा खेलों से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं का निखार आती है। खिलाड़ियों के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। खेलों में बॉलीवाल सब जूनियर बालिका में सिरसागंज विजेता, जसराना उपविजेता, बालक में टूंडला विजेता, जसराना उप विजेता, जूनियर बालिका वर्ग में जसराना, शिकोहाबाद, सीनियर में जसराना की टीम विजेता रही।
Related Articles
बैडमिंटन में सब जूनियर युगल बालक वर्ग मे अनकल्प, नितेश प्रथम, शुभ अग्रवाल, देवांशी राजौरिया द्वितीय, सब जूनियर बालिका वर्ग में अदिति, आस्था प्रथम, सुरभि, अनुष्का द्वितीय, एकल बालिका वर्ग में अदिति प्रथम, नेहा द्वितीय, जूनियर युगल बालक वर्ग में सागर प्रथम, अजुर्न द्वितीय रहे। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मीनारायण यादव, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, अश्वनी जैन, क्रीडाधिकारी मुकेश कुमार, विकास पालीवाल, प्रदीप भारद्वाज, निशांत खरे, भोजराज, प्रियंका, शोभा, मोहित आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं