फिरोजाबाद: संस्कार भारती ने किया भारत माता का पूजन
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भारत माता पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों, कलाकारों ने देश भक्ति पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आंगुतकों ने तालिया बजाकर कलाकारों का खूब अभिवादन किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक चंद्रनगर ने हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से हिंदुओं को अपने अंदर परिवर्तन लाने की बात कही। प्रत्येक हिंदू को पंचशील के पथ पर चलते हुए अपने जीवन में बदलाव लाने की आवश्यकता है। संस्कार भारती परिवार ने भारत माता की सामूहिक आरती की। इस मौके देवीचरन अग्रवाल, शैलेश कुमार अग्रवाल, उद्देश्य तिवारी, शिवकांत पलिया, दयाशंकर गुप्ता, रविन्द्र बसंल, प्रवीण अग्रवाल, रमेश बंसल, प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मयंक सारस्वत, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, उमेश गुप्ता, सोनम सेठ, दिनेश प्रताप सिंह, ब्रजेश यादव, आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन