फिरोजाबाद: संत गाडगे की मनाई गई 150 वीं जयंती
फिरोजाबाद। दिवाकर समाज ने संत गाडगे की 150 वीं जयंती मनाते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के लोगो ने उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। समाजसेवी संदीप तिवारी ने कहा कि संत गाडगे महाराज किसी विशेष जाति के नहीं थे। उनका मानना था कि वे सभी धर्मों और जातियों से ऊपर हैं। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा और अंधविश्वास तथा छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने का उपदेश दिया। इस अवसर चंद्रपाल दिवाकर, सरमेद दिवाकर, अमर सिंह दिवाकर, विपिन दिवाकर, इंद्रपाल दिवाकर, रामगोपाल दिवाकर, कुलदीप दिवाकर, रौनक दिवाकर, करण दिवाकर, मुकेश गौड़, खजांची दिवाकर, संत कुमार, अभिषेक पचौरी, ठाकुरदास दिवाकर, डॉ मुन्नेश दिवाकर, कुमारपाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया -
फिरोजाबाद।: लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सीखा -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन