फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाई गई सरदार बल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती
फिरोजाबाद। लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल एवं समाज के महानायक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई। सपा नेताओं ने दोनो ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाड़ में हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने अहमदाबाद किसान आंदोलन असैा बारहगली सत्याग्रह जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया। जिसके कारण उन्हें सरदार की उपाधि मिली।
Related Articles
स्वतंत्रता के बाद उन्होंने भारत क पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में कार्य किया। 562 रियासतों को मिलाकर एक भारत का निर्माण किया। मरणोपरांत सन् 1991 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सपा नेताओं ने आचार्य नरेंद्र देव और सरदार बल्लभभाई पटेल के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा, रमेंश चंद्र चंचल, अजीम भाई, डॉ असीम यादव, रामसेवक यादव, हरीशंकर, वीरी सिंह प्रधान, सतेंद्र जैन सौली, डॉ अजब सिंह, मीना राजपूत, सुमन देवी सविता, रूमा यादव, राजकुमार राठौर, अनिल यादच, चंद्रकांत, दिलीप यादव, योगेश गर्ग, नितिन वर्मा, केवी यादव, रघुराज सविता, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ