फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस
फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर कांशीराम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एड. ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनका जन्म पंजाब में हुआ था। 1984 में बहुजन समाजवादी पार्टी बनाई। उन्होंने दलितों के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। दलितों के आंदोलन में नारा दिया था, जितनी जिसकी हिस्सेदारी, उतनी उसकी भागेदारी। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े समाज के शोषण का मुख्य मार्ग, इन्हें धर्म के चक्रव्यूह, गलत परम्पराओं में उलक्षा कर किया गया था। इस अवसर पर रमेंश चंद्र चंचल, विधायक सचिन यादव, विधायक सर्वेश यादव, अजीम भाई, रामप्रकाश, रामवीर सिंह, रामसेवक, हरिशंकर, मीना राजपूत, केसी गौतम, वीरी सिंह, मुकेश, टीटू जाटव, रविंद्र सिंह, महाराज सिंह धनगर, रघुराज सिंह सविता, भोलेशंकर निषाद, जमुना कठेरिया, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, ममता वर्मा, रवि बघेल, नीरज यादव, विनय बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं भीम सेवक संघ नगला मिर्जा बड़ा स्थित कार्यालय पर कांशीराम का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जो कि विभिन्न मार्गो से होकर निकली।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: कलाकारों ने ब्रज की होली पर दी सामूहिक प्रस्तुतियां