फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया। साथ ही उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और जिला अस्पताल में ब्लड डोनेट भी किया।
मंगलवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर केक काटा और उसके बाद पौधारोपण किया। वहीं जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में पीडीए को न्याय दिलाने एवं संविधान के अनुसार चलने का संकल्प लिया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति