फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर सांसद अक्षय यादव का मनाया गया 39 वॉ जन्मदिन
-गांधी पार्क स्थित कार्यालय पर सपा नेताओं ने किया ब्लड डोनेट
फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर सांसद अक्षय यादव का 39 वॉ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही गांधी पार्क स्थित कार्यालय पर सपा नेताओ ंएवं कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट कर उनका जन्मदिन मनाया।
Related Articles
शनिवार को सपा जिला कार्यालय दबरई पर लोकसभा सांसद अक्षय यादव का 39 वॉ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सांसद के पहुंचने पर सपा नेताओं, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनके गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद सांसद ने केक काटा। सभी लोगों ने उनकी दीर्घायु की कामना की। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने 21 किलो फूलमाला पहनाकर बधाई दी। वहीं गांधी पार्क स्थित कार्यालय पर कमलेश यादव के नेतृत्व में सांसद अक्षय यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें लगभग 39 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, मीना राजपूत, डॉ विजय आर्या, राकेश दिवाकर, रमेश चंद्र चंचल, सतेंद्र जैन सौली, नीरज यादव, कमलेश यादव, जगमोहन यादव, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, कान्हा यादव, अंकित जैन, मनोज शंखवार, बंटू कठेरिया, राजकुमार राठौर, रामवीर सिंह यादव, रामसेवक यादव, शिवप्रताप यादव, डीपी यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ