फिरोजाबाद: सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मोहित राठौर ने थामा कांग्रेस का हाथ
फिरोजाबाद। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मोहित राठौर ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई।
मोहित राठौर ने कहा कि सपा के एक पदाधिकारी द्वारा लगातार उनके मान, सम्मान को ठेस पहंुचाने कार्य किया जा रहा था। अपने मान सम्मान को बचाने एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर, लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
Related Articles
आगामी समय में केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई है। इसका लाभ जनता को नहीं मिलपा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने पार्टी में शामिल हुए मोहित राठौर को फूल मालाओं से लाद दिया गया। वार्ता में चॉद कुरैशी, लाला राईन गांधी, पंकज शर्मा, मजहर बेग आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति