फिरोजाबाद: सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बने अशोक वाल्मीकि, महामंत्री विनय
फिरोजाबाद। नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में चार प्रमुख संगठनों का एकीकरण हुआ। इनमें उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ शामिल हैं।
सभी संगठनों ने मिलकर सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और उनके उत्पीड़न को रोकना है। सर्वसम्मति से अशोक वाल्मीकि मोती को अध्यक्ष और विनय कुमार वाल्मीकि को महामंत्री चुना गया। योगेश सरन को उपाध्यक्ष का पद दिया गया।
Related Articles
मोर्चे में वरिष्ठ संरक्षकों की भी नियुक्ति की गई। जालिम सिंह वाल्मीकि, राम नाथ आजाद, अमित कुमार वाल्मीकि, राजेश कुमार पप्पन और विकास चंद्र वाल्मीकि को वरिष्ठ संरक्षक बनाया गया। बैठक में रामदत्त आचार्य, किशन मुरारी, बबलू गौतम, चंदन वाल्मीकि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रीमियर लीग के लिये खिलाड़ियों की लगी बोली -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में महिला में मध्य प्रदेश, पुरूष में उत्तर प्रदेश की टीम रही विजेता -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश की महिला टीम 27 रनों से हराया -
फिरोजाबाद: पुरूष में जम्मू कश्मीर, महिला में उत्तर प्रदेश की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश की पुरूष और महिला में राजस्थान की टीम विजेता