फिरोजाबाद: सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा ने निकाली आठ किलोमीटर की पदयात्रा
-यात्रा में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
फिरोजाबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा महानगर द्वारा आठ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं और शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में बालकिशन गुप्ता की बगीची एडवासं वाटिका से पदयात्रा निकाली गई, जो कि कोटला रोड, गंज चौराहा, घंटाघर, अग्रवाल धर्मशाला, रामनगर, श्यामनगर, मेहताब नगर, विष्णु के नगला, छोटेलाल इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी और कर्बला चौराहा होते हुए अटल पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग अपने घरों से निकलकर तिरंगा लिए प्रतिभागियों का स्वागत कर रहे थे। बच्चों ने छोटे झंडे लहराए, जबकि युवा कार्यकर्ताओं ने बड़े राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। देशभक्ति के गीत और नारों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा।
Related Articles
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल की जयंती मनाना और उनके एकता, अखंडता व राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना था। भाजपा नेताओं ने बताया कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया और यह यात्रा उसी एकता का प्रतीक है। अटल पार्क में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को सरदार पटेल के जीवन, उनके देशप्रेम और 562 रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
सदर विधायक मनीष असीज़ा ने कहा कि देश की अखण्डता एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करने वाले लौहपुरूष का व्यक्तित्व एवं कृतत्व सभी को जानकर प्रेरणा लेनी चाहिए। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि आगे आने वाली पीढियों को महापुरूषों द्वारा किए गये कार्यों एवं विचारों से परिचित कराना है।
पदयात्रा में रामनरेश कटरा, राधेश्याम यादव, अंकित तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, केशव फौजी, भारत सिंह वर्मा, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह, देश दीपक राजा, उदय प्रताप सिंह, शिवम दीक्षित, अनुपम शर्मा, राम लड़ेंती लकी, मुन्नी देवी, पार्षद नरेश शर्मा, आशीष दिवाकर, मनोज ताऊ, राजेश यादव, पूनम शर्मा, सुनील मिश्रा, शिवमोहन श्रुति, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, विवेक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नमन बंसल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति